सिरसाकलार। कस्बा निवासी युवक का बुधवार सुबह अहमदाबाद में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह घर में अकेला था। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को पैतृक गांव सिरसाकलार ला रहे हैं।
कस्बा निवासी संतराम कठेरिया कई वर्षों पहले परिवार के साथ अहमदाबाद में पानीपुरी का काम करने चले गए थे। बुधवार सुबह संतराम के तीनों बेटे काम के लिए बाहर चले गए, जबकि उनका छोटा बेटा छोटू (22) घर में अकेला था। कुछ देर बाद मकान में रहने वाले अन्य लोगों ने उसे पंखे के हुक से लटका देखा। इसकी सूचना संतराम को दी गई। जानकारी मिलते ही अहमदाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक, संतराम की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। अहमदाबाद में मेहनत-मजदूरी कर उनके चारों बेटों ने परिवार की स्थिति संभाली। उन्होंने वहां प्लॉट खरीदा और सिरसाकलार में भी नया मकान बनवाया। छोटू टाइल्स की कंपनी में ड्राइवरी करता था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।