फोटो - 29 मृतक बृजेंद्र सिंह की फाइल फोटो।
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़गुवा में मंगलवार शाम सबमर्सिबल के विद्युत तार को ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई।
ग्राम गढ़गुवा निवासी जय सिंह स्थानीय तहसील कालपी में एसडीएम के अर्दली के पद पर तैनात हैं। मंगलवार शाम उनका पुत्र बृजेंद्र सिंह (19) घर के पास बने पशु वाड़े में लगी सबमर्सिबल के खराब विद्युत तार को ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। तेज झटके से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेख शहरयार ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। (संवाद)