कालपी (जालौन)। कालपी में शुक्रवार रात चलती ट्रेन (कुशीनगर एक्सप्रेस) से उतरते समय युवक की कटकर मौत हो गई। वह ट्रेन से कालपी आ रहा था। स्टापेज न होने पर वह हड़बड़ाहट में उतरने लगा।
पुलिस ने युवक की पहचान हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के ककरऊ गांव निवासी सत्यम कुमार (21) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में एक कंपनी में काम करता था। जन्माष्टमी होने के चलते शुक्रवार को दिल्ली से कानपुर आ गया।
रात में वह कुशीनगर एक्सप्रेस पर बैठ गया। उसे पता नहीं था कि ट्रेन का कालपी में स्टॉपेज नहीं है। कालपी में वह चलती ट्रेन से उतरने लगा। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। इससे उसकी कटकर मौत हो गई। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि गिरने से युवक की मौत हुई जांच की जा रही है।