फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार स्कूटी ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी अफसार (35) कोतवाली रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तीन सवारियों को लेकर तेज गति से आ रही स्कूटी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अफसार कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक स्कूटी चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार स्कूटी चालक की पहचान और तलाश में जुटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें