फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जंगल में लगे पेड़ से युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। खड़गुई गांव में ननिहाल आए युवक ने जंगल में लगे पेड़ से गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चरवाहों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी रामबाबू की ससुराल सिरसाकलार थाना क्षेत्र के खड़गुई गांव में थी। इस पर सोमवार को उसका पुत्र झल्लू (26) ननिहाल आया था। इसके बाद वह घर से निकल गया और उसने जंगल में लगे पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। इससे वह अक्सर ननिहाल आता-जाता रहता था। कुछ दिन पहले उसने अपने हाथ-पैर बांधकर शोर मचा दिया था कि उसको बदमाशों ने पकड़ लिया है। पुलिस ने पूछताछ की थी तो पता चला था कि उसने मोबाइल के चक्कर में यह सब किया है।
विज्ञापन

वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। थानाध्यक्ष पीके सिंह ने आत्महत्या की है। वह मानसिक रूप से कमजोर था। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें