फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खप्पर सही कर रहे मजदूर की सांप के डसने से मौत

विज्ञापन
फोटो - 01 मृतक छुन्नालाल बरार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कालपी। गांव के व्यक्ति के घर की खप्पर सही कर रहे मजदूर को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मसगायं गांव निवासी छुन्ना लाल बरार (60) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मानसून शुरू होने से पहले लोग घर से पानी न टपके तो अपने खप्पर को सही करते हैं। इस पर गांव के ही व्यक्ति ने छुन्ना को खप्पर सही कराने के लिए बुलाया था। जब वह काम कर रहा था, तभी उसे हाथ में सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया कि उसके तीन पुत्र हैं। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें