फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बीमारी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बीमारी से परेशान होकर महिला ने घर के कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति खेत पर कटाई करने गया था। जब वह घर लौटा तो महिला का शव फंदे से लटका देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जगनेवा गांव निवासी पूरन सिंह की 30 वर्षीय पत्नी आरती ने रविवार सुबह जान दे दी। पति खेत पर कटाई करने गया था। जब वह खेत से घर लौटा तो फंदे पर पत्नी का शव लटका देख सन्न रह गया। बताया कि वह खेती किसानी के साथ मजदूरी करता है। रविवार को वह खेत पर गया था तभी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। बताया कि वह पिछले एक वर्ष से बीमार चल रही थी। इसी को लेकर तनाव में रहती थी। बीमारी के चलते ही उसने आत्महत्या की है। उसके दो बच्चे हैं। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें