फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अभैदपुर में बिजली पोल से टकराकर खंदक में पलटा मौरंग लदा ट्रक, 64 गांवों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अभैदपुर में सोमवार की तड़के हादसा हो गया। मौरंग से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराया और सड़क किनारे खंदक में पलट गया। इस टक्कर के कारण मुख्य विद्युत लाइन का पोल बुरी तरह टेढ़ा हो गया है। इसके चलते सिरसा कलार, जहटौली, लहर कनार, खरका, जखा, गिगौरा, मल्थुआ, दमरास सहित क्षेत्र के करीब 64 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

सुबह से ही बिजली न होने के कारण इन सभी गांवों में पेयजल संकट और अन्य दैनिक कार्यों में जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मौरंग लदा ट्रक जैसे ही पोल से टकराया, वह सीधे खंदक में जाकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक आबादी क्षेत्र या सड़क की तरफ नहीं पलटा, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक के खंदक में होने के कारण मार्ग सुचारू है, लेकिन बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई, क्योंकि इस एक पोल की वजह से कई गांवों की बत्ती गुल है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द नया पोल लगवाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। फिलहाल विभाग की टीम नुकसान का जायजा लेकर मरम्मत कार्य की तैयारी में जुटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें