फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तिलक समारोह में आई किशोरी से छेड़खानी

Sat, 14 Dec 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। तिलक समारोह में शामिल होने आई 11 वर्षीय किशोरी को युवक पैसे का लालच देकर खेतों में ले गया। इसके बाद वह छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों के ललकारने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार को गांव में तिलक समारोह था। जिसमें शामिल होने उसकी 11 वर्षीय पुत्री गई थी। रात 11 बजे गांव का ही युवक उसकी पुत्री को पैसों का लालच देकर खेतों की तरफ ले गया। जहां उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इस पर पुत्री ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंच गए और आरोपी को ललकारा तो वह जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। किशोरी ने घर पहुंचकर मां को पूरी बात बताई। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें