फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पड़ोसी से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। किशोरी ने जंगल में लगे पेड़ से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने पड़ोसी युवक पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। किशोरी के पिता ने एक दिन पहले युवक को इसके लिए फटकार लगाई थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी बुधवार की दोपहर घर से गायब हो गई। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। घर से करीब 100 मीटर दूरी पर जंगल में उसका शव पेड़ से बंधे दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। पिता ने बताया कि पड़ोसी युवक उसकी बेटी को कई दिनों से परेशान कर रहा था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। मंगलवार को भी जब उसने बेटी को परेशान किया तो विवाद हो गया था। इसके बाद उसने आरोपी युवक को हिदायत दी थी। आरोप है कि इसी को लेकर उसकी बेटी तनाव में थी और उसने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरी के हाथ पर कमल नाम लिखा मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें