फोटो - 32 आग से जला पड़ा सामान। संवाद
उरई। शॉर्ट सर्किट से मकान के कमरे में आग लग गई। किरायेदार ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से उसका का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी अधिवक्ता राजकुमार दोहरे के मकान में हृदय प्रकाश कई महीनों से किराये पर रहते हैं। सोमवार की रात उनके कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन आग से तब तक कमरे में रखा बेड, कुर्सी, अलमारी, सहित गृहस्थी का करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।