फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत से लौटते ही बिगड़ी किसान की हालत, सीने में दर्द से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी में सोमवार को किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के सिहारी गांव निवासी किसान सुखवीर राठौर (52) सोमवार की दोपहर अपने खेत पर गया था। खेत से लौटने के बाद शाम के समय उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। किसान को सीने में तेज दर्द होने लगा, जिसके बाद उसने अपने पुत्र जीतू और पवन को इसकी जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा ने उप निरीक्षक को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें