फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पूर्व विधायक रामप्रसाद समेत दो पर 25 -25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। स्कूल कर्मी जितेंद्र अहिरवार की पीटकर हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे पूर्व कांग्रेस विधायक रामप्रसाद अहिरवार और अमित वाल्मीकि पर एसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। मामले में पूर्व विधायक का आरोपी पौत्र भी फरार है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के घमूरी गांव निवासी स्कूल कर्मी जितेंद्र अहिरवार (45) का लहूलुहान हालत में शव नौ अगस्त को कार सवार सीएचसी में छोड़कर भाग गए थे। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पूर्व विधायकों पर हत्या का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया था। मामले में मृतक के पुत्र नितिन ने कांग्रेस के पूर्व विधायक रामप्रसाद, उनके पुत्र बसपा के पूर्व विधायक अजय सिंह उर्फ पंकज, दोनों पौत्र अमन उर्फ मिक्की, राजा व अमित वाल्मीकि समेत एक अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।



इस मामले में पुलिस पूर्व विधायक अजय सिंह उनके पुत्र अमन उर्फ मिक्की उसके साथी गोविंद व सलीम अहमद को जेल भेज चुकी है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि जितेंद्र की रामप्रसाद से नजदीकियां अधिक हो गईं थीं। वह बेटे व पौत्र की बात न मानकर उसकी आंख बंद कर बात मान लेते थे। वह लगातार अमन की झूठी शिकायत रामप्रसाद से कर रहा था। इसी के चलते उसे बुलाकर इतना मारा की उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वारदात के बाद से ही पूर्व कांग्रेस विधायक रामप्रसाद अहिरवार उनका पौत्र राजा व साथी अमित फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। शनिवार को पुलिस ने लखनऊ व झांसी में उनके ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके हैं।



इनसेट

कोर्ट में सरेंडर की फिराक में पूर्व विधायक



सूत्रों की माने तो पूर्व विधायक अपने पौत्र के साथ कोर्ट में सरेंडर होने की फिराक में हैं। इसलिए वह पुलिस से बच रहे हैं। जल्द ही वह सरेंडर भी हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में लगी हुई है।

वर्जन



पूर्व विधायक रामप्रसाद अहिरवार व अमित वाल्मीकि पर 25- 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


- डॉ. दुर्गेश कुमार, एसपी, जालौन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें