फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का एक पॉजिटिव केस, 3828 लोगों ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
ीकाकरण कराते बुजुर्ग - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिले में शुक्रवार को कोरोना का एक नया केस आया। रामपुरा निवासी एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3981 हो गई है। इनमें 46 की मौत हो चुकी है। 3921 ठीक हो चुके हैं। इस समय 14 एक्टिव केस हैं। 695 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। उधर, पंजीकृत आठ हजार लोगों में 3828 लोग ही टीका लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुक्रवार को 71 जगह टीकाकरण किया गया। इस दौरान 3828 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। उधर, टीकाकरण में कम लोगों के पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग चितिंत है और वैक्सीन लगवाने के लिए लगातार लोगों को प्रेरित कर रहा है। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लोग वैक्सीन लगवाकर अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं। जिले में कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है। यह पूरी तरह असरदार है। अपने नजदीकी बूथ पर जाकर टीकाकरण कराए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि टीकाकरण के लिए शहर में मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, नेत्र अस्पताल, नगरीय पीएचसी उमरारखेरा, तुफैलपुरवा एवं बघौरा समेत 71 जगह में बूथ बनाकर टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें