फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उद्योग और पर्यावरण के बीच संतुलन का बनेगा मॉडल

विज्ञापन
फोटो - 10 उद्यमियों के साथ बैठक करते मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे। संंवाद
विज्ञापन
कालपी। झांसी मंडल के आयुक्त बिमल कुमार दुबे ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में पेपर उद्योगों से जुड़े उद्यमियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर औद्योगिक विकास तथा पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने को लेकर मंथन किया। उन्होंने कहा कि उद्योगों के संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए ऐसा प्रभावी मॉडल तैयार किया जाएगा, जिससे उद्योगों की प्रगति भी बनी रहे और पर्यावरणीय चुनौतियों का स्थायी समाधान भी निकल सके।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने कहा कि औद्योगिक इकाइयां प्रदेश की आर्थिक मजबूती का आधार हैं, लेकिन पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कालपी तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में आने वाले वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर आधारभूत ढांचे का विकास किया जाएगा। जल शोधन संयंत्र (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) सहित अन्य परियोजनाओं का पुनर्मूल्यांकन कर वर्ष 2045 तक की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
इसके बाद मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य विभागों के अधिकारियों से नगर में प्रस्तावित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण में आ रही बाधाओं की जानकारी लेकर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं बिहारी घाट जलापूर्ति परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने दाखिल-खारिज, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, खतौनी संशोधन और राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद कई बार बड़ी घटनाओं का कारण बनते हैं, इसलिए थाना दिवस और तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान कागज उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने जल शोधन संयंत्र का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग उठाई। उद्यमियों ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लगातार नोटिस मिलने से उद्योग संचालक परेशान हैं। इस पर मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में आईएएस रिंकू सिंह राही, एसडीएम अमित शेखर, तहसीलदार अभिनव तिवारी, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, चंद्रमोहन शुक्ल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें