फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संविदा चिकित्सकों की भर्ती में पारदर्शिता पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सीएमओ कार्यालय के अधीन 11 पदों पर संविदा चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभागीय अधिकारियों पर पारदर्शिता न बरतने के आरोप लग रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि भर्ती संबंधी सूचना का न तो व्यापक प्रचार प्रसार कराया गया और न ही सीएमओ कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी भर्ती से संबंधित कोई सूचना चस्पा की गई।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि भर्ती प्रक्रिया के संबंध में कार्यालय के कर्मचारियों तक को कोई जानकारी नहीं है। शिकायतकर्ता सोमेंद्र निरंजन का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह गोपनीयता बरती जा रही है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री लगातार यह निर्देश देते रहे हैं कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए ताकि उस पर कोई उंगली न उठा सके। इसके बावजूद भर्ती में चहेते अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रक्रिया को गोपनीय रखने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि विभागीय स्तर पर प्रत्येक सोमवार को भर्ती प्रक्रिया संचालित किए जाने की बात कही जाती है, लेकिन इसके संबंध में सार्वजनिक रूप से किसी प्रकार की सूचना जारी नहीं की जाती। सोमवार के साक्षात्कार बुधवार या अन्य दिनों में कर लिए जाते हैं। इससे योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने और साक्षात्कार में शामिल होने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने तथा सभी सूचनाओं को सार्वजनिक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
भर्ती प्रकि्रया में पारदर्शिता बरती जाती है। अगर किसी को आपत्ति है तो मामले की जांच कराई जाएगी। निष्पक्षता से समझौता नहीं होगा।
डॉ. एचएन प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें