गांव पिथऊपुर में मृतक के गमगीन परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
सूखे की मार से परेशान किसानाें का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की रात गेहूं की कम उपज देख एक वृद्ध किसान की सदमे से मौत हो गई। परिजनाें ने बताया कि वह गेहूं की कम फसल देखकर परेशान थे और दो दिन से बीमार हो गए थे। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव पिथऊपुर निवासी लालाराम (70) ने दस बीघा जमीन में गेहूं की फसल की
थी। फसल सूखे के कारण कमजोर हो गई थी। उस पर बारिश के बाद तेज हवा चलने से फसल गिर गई थी। उसकी उपज केवल दो क्विंटल बीघा के हिसाब से हुई थी। दो दिन पहले ही
परिजन उसकी मड़ाई कर घर लाए थे। इससे लालाराम सदमे में आ गया और बीमार हो गया। पुत्र राकेश ने बताया कि उन्हाेंने पिता को काफी समझाया लेकिन उन्हाेंने खाना तक नहीं खाया और गुरुवार की देर रात उनके सीने में दर्द हुआ वह उनहें अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।