फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

Fri, 22 Apr 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के गोपालगंज मोहल्ले में बुधवार की रात एक दर्जी की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर काफी देर जूझने के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी इमरान की गोपालगंज मोहल्ले में दर्जी की दुकान है। बुधवार की रात तकरीबन नौ बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। लगभग दस बजे दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई।


दुकान के अंदर से आग की लपटें उठती देख वहां अफरातफरी मच गई। इस बीच जानकारी मिलने पर दुकान मालिक इमरान मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आग की चपेट में आकर तीन सिलाई मशीन, फर्नीचर व ग्राहकों के कपड़े राख हो गए। इस अग्निकांड में लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें