फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा मजदूर गिरा, ट्राली का पहिया चढ़ने से मौत

विज्ञापन
फोटो - 04 जानकारी देते परिजन। संवाद
विज्ञापन
एट। ट्रैक्टर की बोनट पर बैठा मजदूर रफ्तार अधिक होने की वजह से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इससे ट्रॉली का पहिया उसके सिर में चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस जांच में जुटी है। ट्रैक्टर पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बताया जा रहा है।
विज्ञापन



कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी शिवकुमार (30) सरकारी गल्ला राशन का माल उतारने और लोड करने का काम करता था। रविवार को वह ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदे राशन को कोंच से कोटरा थाना क्षेत्र के भरसूड़ा व छिरावली उतारने जा रहा था। लोगों ने बताया कि चालक ट्रैक्टर को तेज गति से चला रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर एट थाना क्षेत्र के भिटारा गांव के आगे पहुंचा कि बोनट पर बैठे शिवकुमार का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया।
चालक कुछ समझ पाता कि ट्रॉली का पहिया उसके सिर में चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसके तीन बेटे हैं। उसकी मौत से पत्नी रमा अहिरवार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें