मुहम्मदाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने देश के लिए जो किया वह कोई नहीं कर सकता। यह बात मुहाना गांव में प्रवेश द्वार के पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कही। डकोर के मुहाना गांव में 49 लाख की लागत से भव्य प्रवेश द्वार बनेगा। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने ग्राम मुहाना में विधायक निधि से बनने वाले भव्य प्रवेश द्वार का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। यह प्रवेश द्वार स्वामी ब्रह्मानंद लोधी तथा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की स्मृति में निर्मित कराया जाएगा।
करीब 49 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रवेश द्वार को क्षेत्र की पहचान के रूप में विकसित किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि महापुरुषों की स्मृति में बनने वाले ऐसे निर्माण कार्य नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में भगवान दास राजपूत, मनोज राजपूत, रविंद्र प्रताप सिंह, करन सिंह राजपूत, वीरेंद्र राजपूत सहित कई प्रधान व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।