फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बेटी की शादी की खुशियों के बीच एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कार्ड बांटने निकले एक पिता को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिर में पहना हेलमेट भी चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली कोंच क्षेत्र के ग्राम पचीपुरा कलां निवासी अशोक कुमार (45) सोमवार शाम अपनी बड़ी बेटी संध्या की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए बाइक से ग्राम काटा कमटा जा रहे थे। देर शाम जब वह कोंच-एट रोड स्थित रामस्वरूप रावत इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और अशोक के पास मिले शादी के कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर परिजन को सूचना दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो वहां का मंजर देख चीख-पुकार मच गई। पुलिस अशोक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।
अशोक कुमार किसान थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। इस हादसे से पूरे परिवार में मातम छा गया है। खुशियों का माहौल एक ही पल में गम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें