फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कटा पेड़ तार पर गिरने से टूटा खंभा, बालक की मौत

Sat, 01 Feb 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
देव की फाइल फोटो।  - फोटो : स्रोत परिजन
विज्ञापन
आटा (जालौन)। ट्रैक्टर से पेड़ खींचते समय विद्युत पोल टूटकर गिरने से पास खेल रहे बालक की दबकर मौत हो गई। जबकि अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। सूचना से गांव में खलबली मच गई। लोगों ने बताया कि मोहल्ले का ही एक व्यक्ति अपने घर के बाहर लगे पेड़ को काटने के बाद ट्रैक्टर से खींच रहा था, तभी हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के संदी गांव निवासी राजेंद्र कुशवाहा उर्फ राजन का दस वर्षीय पुत्र देव शुक्रवार को घर से बीस मीटर दूर सड़क पर दोस्तों के साथ कंचे खेल रहा था। वहीं से थोड़ी दूरी पर एक व्यक्ति अपने घर के बाहर लगे पेड़ को काट रहा था। आधा पेड़ कटने के बाद जब रस्सी बांधकर पेड़ को ट्रैक्टर से खींचा गया तो पेड़ सीधा बिजली तार पर गिर गया। दबाव बढ़ने से बिजली का पोल टूटकर गिरने लगा। यह देखकर कंचे खेल रहे बच्चे भागे, लेकिन देव बिजील के खंभे के नीचे दब गया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ काट रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र कुशवाहा पत्नी फूलन देवी व बच्चों के साथ गुजरात के बड़ोदरा में पानी पूरी का धंधा करता है। दादी की मौत होने पर वह 20 जनवरी अपने गांव आया था। शुक्रवार सुबह छोटे बेटे देव की मौत से उसकी मां फूलन देवी, भाई गजेंद्र, बहन चांदनी का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार कालपी अभिनव तिवारी मौके पर पहुंचे उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों ने तहरीर नही दी है। अगर परिजन तहरीर देते हैं। तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


माता पिता के सामने हुई बेटे की मौत, निकली चीख

बिजली के पोल के नीचे बेटे को दबा देख माता-पिता दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और बेटे को खून से लथपथ देख दोनों की चीख निकल गई। अपने लाल की मौत को सामने से देख दोनों एक दूसरे से चिपटकर रोने लगे। लेकिन तक तक पोल के नीचे दबे बेटे की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें