फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में गुटबाजी के चलते राजनीति का पारा चरम पर

Fri, 22 Jun 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। भाजपा में गुटबाजी के चलते राजनीति का पारा पूरे चरम पर है। पूर्वमंत्री बाबूराम एमकाम गुट के प्रमुख नेताओं ने आज इटावा में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई से प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उनके गुट के प्रमुख नेताओं की शिकायत कर आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में टिकटों का वितरण ऐसे किया गया कि पार्टी ही चौपट हो रही है। पार्टी की साख बचाने के लिए अपनी बात कहने आए हैं। तब उन्होंने कहा कि थोड़ा धैर्य रखें। 8 जुलाई के बाद आपकी पीड़ा सुनकर निर्णय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई से मुलाकात का वक्त लेकर गुरुवार को पूर्व मंत्री बाबूराम एमकाम गुट के पूर्व सांसद भानु प्रताप वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, उदय पिंडारी, अवध बब्बा, डॉ भगवान दास, डॉ. दिलीप सेठ, संजय त्रिपाठी, किशोरी राजपूत, रामप्यारे तिवारी समेत करीब दर्जनभर नेता सीधे इटावा में जाकर उनसे मिलने और शिकायत की कि जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उनके साथी जिलेे में पार्टी को चौपट कर रहे हैं। भाजपा में टिकट मांगने वालों से पार्टी कार्यालय में अभद्रता की जा रही है। एक-एक वार्ड में दो दो प्रत्याशी बनाए जा रहे हैं। कोर कमेटी की बैठक बुलाए बिना ही प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं। बुंदेलखंड में जनपद जालौन भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है। जहां से सांसद, विधायक, पालिकाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष तक पार्टी के रहे लेकिन अब जो हो रहा है वह पार्टी की सेहत के लिए ठीक नहीं है। हम लोगों ने पूर्व राष्ट्रीय संगठन महासचिव संजय जोशी के कहने पर पार्टी के लिए काम किया जिसका नतीजा यह हुआ कि पूर्व मंत्री बाबूराम एमकाम के साथ रहने वाली पूरी टीम को ही उपेक्षित रखकर मनमाने निर्णय लिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इटावा में जिस समय पार्टी नेता प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मी कांत बाजपेई से शिकायत कर रहे थे उस समय बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें