फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर फेंकी गई लाश मिली

Sat, 16 Jun 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। पंचानन चौराहे से महज दो सौ कदम दूर एक संपर्क मार्ग के किनारे शुक्रवार की सुबह लगभग पैंतीस वर्षीय युवक की लाश बिल्कुल नग्नावस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की शारीरिक संरचना बताती है कि वह मुस्लिम बिरादरी से ताल्लुक रखने वाला हो सकता है। युवक की हत्या गोली मार कर की गई है, एक गोली कनपटी और दूसरी गोली उसकी छाती में मारी गई है। समझा जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है लेकिन लाश को कोंच कोतवाली क्षेत्र में ठिकाने लगाया गया है।
विज्ञापन

आज सुबह लोगों ने लाश देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल ब्रजराज सिंह, एसएसआई आर पी पाण्डेय हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और लाश का मुआयना किया। लाश के पास ही नीले छापे का गमछा, चड्ढी आदि पड़े थे, पैरों में उल्टी चप्पलें फंसी थीं। काफी कोशिश के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें