फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के यहां खरीद शुरू न हुई तो आंदोलन

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। किसानों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन ने गल्ला व्यापारियों के यहां गेहूं खरीद की व्यवस्था जल्द न की तो कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। भारतीय किसान यूनियन ने भी किसानों की इस मांग का समर्थन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को गल्ला मंडी में मौजूद ग्राम खांखरी के किसान श्याम सिंह, शंकर सिंह, ग्राम मुसमरिया के सर्वेश, ग्राम जैसारी के ईश्वरदास पाल, कुठौंदा के अखिलेश, सत्यपाल सिंह, खरका के देवेंद्र सिंह, कैथरी के प्रदीप शिवहरे आदि ने रोष जताते हुए कहा कि शासन ने 15 दिन पहले यह आदेश कर दिया था। झांसी, हमीरपुर जनपद की राठ गल्लामंडी में गल्ला व्यापारी 1285 रुपए प्रति कुंतल के भाव से किसानों का गेहूं खरीद रहे हैं लेकिन यहां अभी तक खरीद शुरू नहीं हुई है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार तथा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि पहले एक अप्रैल के बजाय जिले को 78 सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर 8 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई, फिर 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बारदाना की कमी से खरीद बंद रही। अब आढ़तियों के यहां खरीद शुरू नहीं हो रही है। यदि जल्द ही यह व्यवस्था न हुई तो भाकियू भी किसानों के आंदोलन में उनका साथ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें