फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत सोशल सोसायटी पर तीन दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। एलआईसी के नाम पर सूबे के कई जिलों में लोगों से ठगी करने वाली अनंत सोशल सोसायटी के चेयरमैन, निदेशक, प्रबंधक, कर्मचारी, एजेंट, मुद्रक सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ आठ मई को जालौन कोतवाली में तहरीर दी गई। परंतु पुलिस ने तीन दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसपी ने कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसकी जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा लखनऊ से करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने एलआईसी के नाम पर ठगी करने वाली अनंत सोशल सोसायटी का पर्दाफाश किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद एलआईसी के चेयरमैन डीके मेहरोत्रा ने कानपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक एमआर कुमार को संस्था के क्रियाकलापों के जांच विजलेंस से कराने के निर्देश दिए थे। एसआईसी के प्रादेशिक प्रबंधक पेंशन एवं समूह बीमा योजना वीके त्रिपाठी ने बताया विजलेंस टीम ने जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, मथुरा, आगरा लखीमपुर खीरी सहित 20 से 25 जनपदों में जांच के दौरान शिकायत सही पाई। इस के उपरांत जालौन एलआईसी कार्यालय के प्रबंधक राम बालक तथा एसआईसी की विजलेंस टीम ने 8 मई को जालौन कोतवाली में लिखित तहरीर दी। फर्जीबाड़ा कर लोगों को ठगने वाली अनंत सोशल सोसायटी के चेयरमैन जेपी मिश्र (लखीमपुर खीरी) निदेशक, प्रबंधक, कर्मचारीगढ़, एजेंट तथा मुद्रक केनडिडा आफसेट (लखीमपुर खीरी) सहित अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। इसकी प्रतिलिपि डीजीपी, आईजी लखनऊ रेंज, एसपी लखीमपुर खीरी तथा एसपी जालौन को भेजी है। तीन दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं दर्ज किए जाने के बाबत अमर उजाला ने एसपी से बात की। इस पर एसपी नवनीत कुमार राणा ने जालौन कोतवाल संतोष सिंह को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें