उरई (जालौन)। बैंक से पैसा निकालने गई महिला की बुधवार की दोपहर रास्ते में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रिनिया निवासी मनमोहन की पत्नी श्रीमती मुन्नी देवी(40) बुधवार की दोपहर करीब एक बजे घर से छत्रसाल ग्रामीण बैंक बड़ागांव पैसा निकालने जा रही थी। रास्ते में किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, महिला के देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह जानकारी मिलने पर घर वालों ने जिला अस्पताल पहुंचकर शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।