फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलाई न होने से किसान भड़के, हंगामा काटा

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। नवीन गल्ला परिसर के सरकारी क्रय केंद्रों पर सोमवार को अव्यवस्था के विरोध में किसानों ने जमकर हंगामा किया। कैथेरी केंद्र पर तुलाई का कांटा न लगा होने पर किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वहीं किसानों की तरफ से तुलाई न देने पर पल्लेदारों ने काम बंद कर दिया था। किसानों के हंगामे से वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालात इतने खराब हो गए कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को आना पड़ा। उसके बाद हालात सामान्य हुए।
विज्ञापन

विक्रय केंद कैथेरी के प्रभारी अजय कुमार कौशिक ने बताया कि सुबह आठ बजे पीसीएफ ऐर के कांटे पर गेहूं की तुलाई का काम हो रहा था। ट्रैक्टर आड़े-तिरछे खड़े कर देने से जगह बिल्कुल नहीं थी जिससे एफएसएस कैथेरी का कांटा नहीं लगा था। इस केंद्र पर किसानों के गेहूं की तुलाई होनी थी। किसान सुबह से ही अपने ट्रैक्टर लेकर क्रय केंद्र पर आ गए परंतु कैथेरी केंद्र पर कांटा न लगा देखकर उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। अव्यवस्था फैलते देख कैथेरी केंद्र प्रभारी अजय कुमार कौशिक ने अपने मातहतों को सूचना दी। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने केंद्र पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। उन्होंने किसानों के ट्रैक्टरों को व्यवस्थित करवा कर लगवाया। इसके बाद कैथेरी केंद्र का कांटा लगवाकर तौल कराई। वहीं कर्मचारी कल्याण निगम के प्रभारी विशंभर तिवारी का कहना है कि पल्लेदारों को तुलाई न देने से पल्लेदारों ने काम करना बंद कर दिया। जिससे तुलाई के काम पर असर पड़ा है। ग्राम कैथरी के किसान रिंकु दुबे, दीपक मिश्रा, मुकेश नायक, उमेश दुबे ने बताया कि वे सुबह छह बजे क्रय केंद्र पर आ गए थे। उस समय ऐर केंद्र पर तौल का काम चल रहा था। सुबह 9 बजे तक कैथेरी केंद्र का कांटा नहीं लगा था। जिससे किसान भड़क गये। हंगामा होने की खबर पर दोपहर 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट केंद्र पर आए। उसके मामला शांत हुआ। उरगांव के किसान जगदीश प्रसाद व गोरन निवासी किसान सर्वेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारियों द्वारा नंबर से तौल नहीं की जा रही है जो जैसा सुविधा शुल्क देता है उसकी तौल पहले की जाती है। केंद्र प्रभारियों की लापरवाही से भी अव्यवस्था फैल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें