फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को शिक्षित करने पर विशेष जोर दें

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। एक लड़की के शिक्षित होने पर दो परिवार शिक्षित होते हैं। अभिभावकों को बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर देना चाहिए। लड़कियों को सरकार की ओर से दी जा रही निशुल्क शिक्षा का फायदा उठाएं। लड़का लड़की में भेदभाव न कर दोनोें को समान रूप से शिक्षित करें। यह बात रविवार को ग्राम कुसमिलिया में कृषक कल्याण परिषद जूनियर हाईस्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कही।
विज्ञापन

कृषक कल्याण परिषद जूनियर हाईस्कूल के वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता परमेश्वरी दयाल राजपूत ने की। स्कूल के प्रबंधक शिवराज सिंह शाक्यवार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा क्षमा राजपूत, पूजा, वंदना, रोशनी, दीक्षा ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अन्य छात्र, छात्राओं ने गीत, चुटकले, नाटक का मंचन किया। बच्चों के कार्यक्रम देखकर अभिभावकों ने तालियां बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र राजपूत सुनीता, मानवेंद्र, प्रमेाद वर्मा एडवोकेट, कंचन राजपूत, राजेंद्र सिंह राजाराम, भीम सिंह यादव, मूलचरन राजपूत, हरनाम सिंह, प्रताप पहलवान, पवन शर्मा, कुलदीप, मंजुला मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवराज सिंह शाक्यवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें