फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन घरेलू पर गिरी, एक मरा, पांच झुलसे

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊमरी/उरई (जालौन)। ऊमरी कसबा में गुरुवार रात करीब 11 बजे हाईटेंशन लाइन मौत बनकर घरेलू लाइन पर गिर गई। घरों में हाई वोल्टेज की सप्लाई होने से कोहराम मच गया और बिजली के उपकरण फुंक गए। करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग झुलस गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह एचटी लाइन हटाने एवं मृतक तथा घायलों के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर डेढ़ घंटे तक गोहन-रामपुरा मार्ग जाम रखा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम माधौगढ़ के आश्वासन पर जाम खुला।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के कसबा ऊमरी में गुरुवार रात करीब 11 बजे हाईटेंशन लाइन टूटकर घरेलू लाइन पर गिरने से घरों में हाई वोल्टेज आने लगा। हाई वोल्टेज की आपूर्ति से घरों में बिजली के बंद उपकरण भी धू-धू कर जल उठे। अचानक घरों से धूआं उठता देख मोहल्ले में कोहराम मच गया। इस दौरान टीवी देख रहे राजेश गौर (25) पुत्र चंद्रभान गौर ने टीवी बंद करने को स्विच आफ करने लगा तो बोर्ड से चिपक गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस दौरान करंट की चपेट में आकर धर्मेंद्र (25), दीपा (17) पुत्री पन्ना लाल, नरेश (22), जयकरन (40) तथा शत्रुघन (27) गंभीर रुप से झुलस गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया।
उधर, हादसे की सूचना के बाद भी अफसरों के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने रामपुरा-गोरन मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम माधौगढ़ शिव सिंह, थानाध्यक्ष साजिद सिद्दीकी पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करा जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने एसडीएम से कसबे से हाईटेंशन लाइन हटाने तथा मृतक व घायलों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें