फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे चालक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के हाइवे स्थित जोल्हूपुर मोड़ पर ट्रक खड़ाकर सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को कानपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुघर्टना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के लोधीपुरा गांव निवासी रामसनेही का पुत्र रमेश कुमार (32) ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की रात वह कानपुर से ट्रक लेकर झांसी की ओर जा रहा था। रात तकरीबन 12 बजे जब ट्रक कालपी कोतवाली क्षेत्र के हाइवे स्थित जोल्हूपुर मोड़ पहुंचा तो उसने ट्रक खड़ा कर दिया और खाने खाने के लिए ढाबे पर जाने के लिए सड़क पार करने लगा। उसी वक्त कानपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक रमेश कुमार को टक्कर मारकर रौंदता हुआ निकल गया। रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के खलासी पिंटू की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, कुछ ही देर में चालक के परिजन भी आ गए। परिजनों ने कालपी कोतवाली पुलिस को अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। उधर, आसपास के लोगों का कहना है कि जोल्हूपुर मोड़ पर वाहनों की रफ्तार ज्यादा होने से अक्सर कोई न कोई सड़क हादसा होता रहता है। यहां पर वाहनों की रफ्तार कम करने की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें