फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को बांटी गईं सोलर लाइटें

Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं को इलाहाबाद बैंक की ओर से सोलर लाइटें वितरित की गईं। इस मौके पर मौजूद भाजपा सांसद भानु प्रताप वर्मा ने छात्राओं से कहा कि वह इन लाइटों का इस्तेमाल कर रात के समय मेहनत से पढ़ाई करें और विद्यालय का ही नहीं इस जिले का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक एवं बसुंधरा फाउंडेशन के सहयोग से लगाए गए कार्यक्रम में भाजपा सांसद भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि सोलर लाइटें मिलने से छात्राओं को रात के वक्त बिजली गायब रहने से होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा। उन्होंने बैंक एवं फाउंडेशन द्वारा की गई पहल को सराहनीय बताया। इलाहाबाद बैंक के मुख्य प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में स्वयंसेवी संस्थाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को उरई शाखा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में वसुधंरा फाउंडेशन लखनऊ के आलोक सिन्हा ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर एसएम कटारा, बीके साहा, पंकज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें