फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर 17 जुआरी धरे गए

Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कालपी(जालौन)। जिले भर की पुलिस ने रविवार की शाम अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापामारी कर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से नकदी व ताश की गड्डी बरामद की गई।
विज्ञापन

काेंच कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड के पास बने स्कूल के पीछे छापा मारकर वहां जुआ खेल रहे इसराइल, अकबर कुरैशी, बाबू कुरैशी निवासी आराजीलेन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 235 रुपये व ताश की गड्डी बरामद की। वहीं, रामपुरा थाने की पुलिस ने हमीरपुरा गांव में छापा मारकर शिवराम, जगदीश, श्याम सिंह व शंकर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 600 रुपये व ताश की गड्डी बरामद की। कालपी कोतवाली पुलिस ने कालीदेवी मंदिर के पास सट्टा खिला रहे नीरज पुरवार निवासी सदर बाजार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 312 रुपये व सट्टा की पर्चियां बरामद की। उधर, कालपी पुलिस ने ही बैरई गांव में छापा मारकर वीर सिंह निवासी राजपुर कानपुर देहात व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर 5214 रुपये व ताश की गड्डी बरामद की। इसी तरह कालपी पुलिस ने श्रीकांत मिश्रा, नरेंद्र गुप्ता व पंकज पटवा निवासी रामचबूतरा को जुआ खेलते बंदी बनाया। शहर कोतवाली पुलिस ने उमरारखेरा में छापा मारकर हारजीत की बाजी लगा रहे राजेंद्र निवासी पाठकपुरा, देवेंद्र व सुल्तान निवासी उमरारखेरा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 410 रुपये व ताश की गड्डी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें