फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज महोत्सव में बिखरी रंगारंग छटा

Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। श्रावण महोत्सव के तहत यमुना नदी के तट पर स्थित बांके बिहारी धाम में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट धीरेंद्र कुमार ने कहा कि धार्मिक नगरी कालपी का इतिहास के पन्नों में उल्लेखनीय स्थान है। उन्होंने मंदिर समिति को 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद करते हुए कहा कि आजीवन 11 हजार की राशि को भिजवाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मथुरा वृंदावन में बिहारी जी को सावन मास में झूला झुलाने की अद्भुत परंपरा है। घुमंतू, हसंतू क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीज महोत्सव के अवसर पर श्रीबांके बिहारी धाम की झांकी की अद्भुत सजावट की गई थी, जो देखते ही बन रही थी।
इस अवसर पर तहसीलदार ओमपाल सिंह, कोतवाल आलोक सक्सेना, बार संघ अध्यक्ष अमर सिंह, जयखत्री, राजेश पुरवार, उमाशंकर पुरवार, कामेश्वर दयाल श्रीवास्तव, शंकर शरण चतुर्वेदी, जयकांत पुरवार, शिवबालक यादव, रविंद्र पुरवार, बब्बू पुरवार, शिवबालक यादव, मोहनलाल, दीपक धवन आदि ने छायादार पौधों का रोपण किया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जूनियर वर्ग में जोया खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा स्नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में निशा ने बाजी मारी बाजी, जबकि नेहा श्रीवास द्वितीय स्थान पर रहीं। राधा गुप्ता, गायत्री पुरवार, ऊषा पुरवार व अर्पणा पुरवार, नम्रता खत्री ने निर्णायका की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें