कदौरा (जालौन)। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरचंदपुर में चूल्हे की चिंगारी से एक घर में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया था।
ग्राम हरचंदपुर में ओमप्रकाश अहिरवार का पुत्री रिंकी और पिंकी ने गुरुवार को सुबह 8 बजे घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान उठी चिंगारी से आग लग गई। दोनों कुछ समझ पाती, उससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर में रखा गेहूं, चावल, लाही के अलावा अन्य गृहस्थी का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आग की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दारोगा राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ उन्होंने भी आग को बुझाने में मदद की। सहयोग किया। उधर आग की लपटें देख गृहस्वामी ओमप्रकाश की पत्नी रामरती बेहोश हो गईं, उसे अस्पताल ले जाया गया। एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने कहा कि घटना की जांच कराने के लिए स्थानीय लेखपाल को भेजा गया है। पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी।