फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने दुनिया में किया सबसे तेजी से विकास

Mon, 02 Jun 2014 05:33 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र संघ के सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पहली बार गृह जनपद आए प्रोफेसर दीपक श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत किया गया। उनके सम्मान में उभरता भारत विषय पर गोष्ठी हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत एक उभरती हुई महान शक्ति बन रहा है। दुनिया में सबसे तेज गति से विकास करने वाले देशों में से एक है। भारत की कंपनियां आज विश्व की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में शामिल हैं। यही नहीं, यहां की कंपनियां विकसित देशों जैसे अमेरिका, इग्लैंड, यूरोप जैसे देशों की कंपनियों को खरीदने का माद्दा रखती हैं।
विज्ञापन

उभरता भारत विषय पर दयानंद वैदिक महाविद्यालय के पुस्तकालय सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुआ। इसके बाद अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र संघ को संबोधित करके लौटे प्रोफेसर दीपक श्रीवास्तव ने अपने अनुभव बताए। कहा कि देश से बाहर रहने वाले प्रवासियों के द्वारा भारत में पैसा भेजने के कारण देश विश्व में प्रवासियों द्वारा धन प्राप्त करने वाले देशों में अग्रणी है। विश्व में सबसे अधिक साफ्टवेयर निर्यात करने वाला देश भारत है। इसी तरह विश्व के लगभग सभी देशों में भारतीय साफ्टवेयर पेशेवर कार्यरत हैं, जो भारत की श्रम शक्ति की श्रेष्ठता का प्रतीक है। दवाएं विकसित देशों की अपेक्षा कई गुना कम दामों में उपलब्ध है। विश्व की सबसे सस्ती कार नैनो तथा सबसे बड़ी स्टील कंपनी अर्सेलर मित्तल है। यह भारत के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि विश्व में अपनी एक विशिष्ट सामाजिक, सांस्कृतिक पहचान है, जिसे तीन शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है, परिवार, त्याग और अध्यात्म। दुनिया के किसी भी देश में इन तीन तत्वों का मिश्रण देखने को सामान्यत: नहीं मिलता है। भारत की प्रगति में इन तत्वों की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश के विकास में गरीबी, असुरक्षा, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य आदि का अभाव मुख्य चुनौतियां हैं। भारत के नीति निर्माता इन चुनौतियों से निपटने में सफल होते हैं तो भारत एक विकसित देश बनेगा।
विज्ञापन

गोष्ठी में मुख्य अतिथि डीएम रामगणेश ने कहा कि यदि आदमी अपनी पूरी लगन, ईमानदारी व समर्पण भाव से काम करे तो देश विश्व का नेतृत्व करने लगेगा। एसपी राकेश शंकर ने कहा कि प्रत्येक महाविद्यालयों में इस तरह की गोष्ठियां हाें। कार्यक्रम में लोक कला विशेषज्ञ अयोेध्या प्रसाद कुमुद, महाविद्यालय के सचिव देवेंद्र कुमार, प्राचार्य प्रोफेसर आदित्य कुमार, युद्धवीर कंथरिया, रामकृष्ण शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार दीवौलिया, प्रोफेसर राजेंद्र पुरवार, प्रोफेसर जयश्री पुरवार, सत्यपाल शर्मा, उर्विजा दीक्षित, केपी सिंह, जगदीश तिवारी, राजेश पांडे, एसके उपाध्याय, हरेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें