फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएनटी कालेज का रहा दबदबा

Mon, 26 May 2014 05:36 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। झांसी रोड स्थित रवींद्र नाथ टैगोर इंटर कालेज के तीन छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित कर कालेज का नाम पूरे जिले में रोशन किया है। छात्र-छात्राओं की सफलता से कालेज प्रबंधन खुशी से फूला नहीं समा रहा है। जैसे ही छात्र सुयश विश्नोई (96.2), शशांक पांडे (95.6) और अनुराधा पोरवाल (95.2) के अंक चमके तो शिक्षक शिक्षिकाओं की खुशी का ठिकाना न रहा। कालेज के अधिकांश छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की, जिससे पूरे कालेज में खुशियां बिखर गईं।
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और टीचरों ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बच्चों की सफलता देख टीचरों की भी खुशी का ठिकाना नहीं था। कालेज पहुंचे बच्चों ने खुशी में जमकर डांस किया और अपने टीचरों से आशीर्वाद प्राप्त किया। अभिभावकों ने बताया कि कालेज के शिक्षकों की मेहनत का ही नतीजा है कि उनके बच्चों ने अपने माता पिता के साथ कालेज का भी नाम रोशन किया है। कालेज के प्रिंसिपल मनोज कुमार पांडे ने बताया कि यहां महत्वपूर्ण विषयों की अलग से भी कक्षाएं लगाई जाती हैं। इतना ही नही शिक्षकों को भी निर्देश है कि जब तक छात्र की जिज्ञासा शांत न हो तब तक उसके हरेक सवाल का जवाब स्पष्ट किया जाए। समय-समय पर टेस्ट लेकर बच्चों की क्षमता को निखारा जाता है। प्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले भी कालेज से सफलता प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं आईआईटी और मेडिकल की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कहा कि इस वर्ष के मेधावी छात्र-छात्राओं को जल्द ही प्रबंधन सम्मानित करेगा। इस दौरान कोआर्डिनेटर राजेश चचौंदिया, समिति सदस्य अंशुल वशिष्ठ के अलावा टीचर पुष्पेंद्र दुबे आदि ने सफल छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
96.2 फीसदी अंक पाकर सुयश ने किया कमाल
अमर उजाला ब्यूरो
उरई (जालौन)। आरएनटी कालेज के इंटर के छात्र सुयश विश्नोई ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज के साथ साथ अपने माता पिता का भी मान बढ़ाया है। सुयश के पिता कुलदीप विश्नोई किराना की दुकानों में सेल्समैन का काम करते हैं, दो बड़ी बहनें प्रगति और मानसी हैं। ऐसे में सुयश को पढ़ाने के लिए परिजनों को कितना संघर्ष किया होगा, इसका अंदाजा लगाना कठिन न होगा। बेटे की सफलता की सूचना मिलते ही मां विनीता बेटी प्रगति को लेकर कालेज पहुंची और जब उन्हें पता लगा कि उनके लाल ने टाप टेन की सूची में पांचवां स्थान पाया है तो दोनों मां बेटी की आंखें खुशी से छलछला उठी। विनीता ने बताया कि सुयश अपने पिता के साथ कानपुर आईआईटी एडवांस की परीक्षा देने गया है। विनीता ने कालेज परिसर से ही अपने पति कुलदीप को बेटे सुयश की सफलता की जानकारी दी। मां विनीता ने बताया कि सुयश शुरु से ही पढ़ाई में काफी तेज था, हाईस्कूल में भी उसने 91.3 प्रतिशत अंक अर्जित किए थे। वह आगे चलकर आईबी में अधिकारी बनकर ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश की सेवा करना चाहता है। हाईस्कूल में शशांक ने 89.3 अंक पाए थे। पिता राजकुमार व माता सीमा पांडेय ने बताया कि शशांक घर पर सात से आठ घंटे पढ़ता था। वहीं इसी क्रम में आरएनटी की छात्रा अनुराधा पुरवार ने 95.2 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उधर एसआर इंटर कालेज की प्रियंका चतुर्वेदी ने 95.2 प्रतिशत प्राप्त किए हैं। प्रियंका के अनुसार वह आईएएस बनकर देश की सेवा कर भ्रष्टाचार मिटाना चाहती है तथा गरीबों का सहयोग करना चाहती है। पिता डाक्टर जगप्रसाद चतुर्वेदी व माता मीरा ने बताया कि प्रियंका शुरू से ही पढ़ने में होशियार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें