फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर बनेगी आंदोलन की रणनीति

Thu, 13 Mar 2014 05:31 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच(जालौन)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बैठक बुधवार को शमीम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बतौर पर्यवेक्षक पार्टी के जिला मंत्री कमलाकांत मौजूद रहे। बैठक में फैसला लिया गया कि जनवादी नौजवान सभा को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में जिला मंत्री कमलाकांत ने कहा कि यूपीए द्वितीय अब तक की देश की सबसे बड़ी भ्रष्ट और घोटालेबाज सरकार के तौर पर याद की जाएगी। टूजी, कोलगेट, कॉमनबैल्थ आदि ऐसे घोटाले हैं जिनमें देश की जनता की गाढ़ी कमाई का रुपया भ्रष्टाचार में लिप्त नेता डकार गए। इस सरकार में जो भी योजनाएं बनाई गई हैं वे पूंजीपतियों के हितों को सामने रख कर बनाई गई हैं, किसानों का उत्पीड़न और कर्ज की मार से मर रहे किसानों के लिये इस सरकार के पास कुछ भी नहीं है। यूपीए सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि आज गरीब और अमीर के बीच की खाई और भी चौड़ी हो गई है। अर्जुन सेन कमीशन की रिपोर्ट इस बात की तस्दीक करने वाली है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए सरकार की नीतियों और क्रियाकलापों से उभरे जनाक्रोश को भाजपा और आरएसएस भुनाने में लगे हैं। बैठक के अंत में कामरेड दौलतराम को श्रद्घांजलि दी गई। इस मौके पर पारसमणि अग्रवाल, अंकित स्वर्णकार, अभिनव सरकार, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें