फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आपसी एकता को मजबूत बनाना ही सामाजिक प्रगति’

Wed, 27 Nov 2013 05:43 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कूर्मि क्षत्रिय औद्योगिक शिक्षा एवं समाज सुधार समिति की बैठक गांव धंजा में हुई। बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश निरंजन ने कहा कि आपसी एकता को मजबूत बनाना ही सामाजिक प्रगति है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सब का वंशवृक्ष एक है। समाज के सदस्यों के बीच आपसी भाईचारा, विश्वास एवं एकता होना आवश्यक है। इसके लिए सभी साधन, सुविधाए जिला पटेल समाज को विरासत में उपलब्ध हैं। मुख्यालय पर सर्वोदय इंटरकॉलेज, राय बहादुर सुरेंद्र नारायण सिंह निरंजन बालिका विद्यालय, स्वर्गीय इंजीनियर रामस्वरुप सिंह निरंजन मेमोरियल, पटेल धर्मशाला, कुर्मी कॉलोनी पटेल नगर में उपलब्ध है। पटेल समाज को एकता में पिरोने के लिए बाबू तुलाराम निरंजन लीडर व रामबहादुर सुरेंद्र नारायण सिंह की जयंती दस दिसंबर को होगी। संगठन की अगली बैठक 23 फरवरी को ग्राम धनौरा में की जाएगी। 15 दिसंबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के निर्वाण दिवस पर पटेल चौराहा स्थापना पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जगदीश लंबरदार व संचालन जितेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर हरगोविंद, रामशरण, रामलखन, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें