फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को संस्कारित करें शिक्षक-डीएम

Sun, 15 Sep 2013 05:37 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। स्थानीय डीएवी इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर इसी साल सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम रामगणेश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत गांधी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। डीएम ने राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक नबाव सिंह यादव सहित इस साल सेवानिवृत्त हुए रामकुमार श्रीवास्तव, श्रीमती सुधा सक्सेना, श्रीमती कामिनी बेगम, अमरनाथ उदैनियां, कुसुम कुमार शर्मा, कैलाश नारायन शुक्ल, श्रीमती जयंती मिश्रा, राजेंद्र कुमार दुबे, रमाकांत कौशिक, रामप्रताप निरंजन, वेदविनोद द्विवेदी सहित कुल 62 अध्यापकों को शॉल, भागवत कथा एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि समाज के श्रेद्धय लोगों का हमेशा सम्मान होना चाहिए। आज संस्कारों मेें गिरावट हो रही है। हमारे बच्चे भारतीय संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों को बच्चों को संस्कारित भी करना होगा। विशिष्ट अतिथि डीआईओएस विधिनारायन ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव का पत्थर होते हैं। इनके त्याग एवं बलिदान से हमें शिक्षा लेना चाहिए। समाजसेवी डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि आज के दौर में हिंदी के लेखन व उच्चारण में गिरावट आई है। शिक्षित लोगों के बच्चों के शादी ब्याह के कार्ड में हिंदी में अनेक त्रुटियां देखने को मिलतीं हैं। यह बहुत ही चिंतनीय है।
विज्ञापन

राजेंद्रनाथ शुक्ला की अध्यक्षता तथा लाल सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम को माध्यमिक शिक्षक सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चैनसुख भारती, शिक्षक संघ सदस्य योगेश द्विवेदी, पवन कुमार मिश्रा, राजकिशोर त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक एवं डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजकिशोर द्विवेदी, मिथलेश, सुरेंद्र कुमार, अर्पणा शर्मा, मिथेलश त्रिवेदी, नत्थू सिंह सेंगर, केके त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता, बृजबल्लभ सिंह सेंगर, श्याम बाबू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें