उरई (जालौन)। बीपीएड डिग्री धारकों ने अपने साथ हो रहे भेदभाव के विरोध में बुधवार को सांसद का घेराव कर नारेबाजी की। सांसद ने बेसिक शिक्षा से दूरभाष पर बात कर आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही 42 हजार शारीरिक शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित करवाया जाएगा।
बीपीएड डिग्री धारकों के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को वीरपाल गुर्जर आरिफ, दिनेश, रविसोनी, सौरभ गुप्ता, रामकुमार आदि शहर में नारेबाजी कर स्थानीय सांसद के आवास पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। सांसद से डिग्री धारकों ने आरोप लगाया कि उनके हितों को सरकार अनदेखा कर रही है। सांसद ने तत्काल बेसिक शिक्षामंत्री रामगोपाल चौधरी से मोबाइल पर बात कर आश्वस्त किया कि बीएड डिग्री धारकों की नियुक्त के बाद सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश सरकार 42 हजार शारीरिक शिक्षकों की भर्ती करेगी। इसका आदेश जल्द जारी किया जाएगा।