फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरणसिंह ने टिकट के लिए ठोंका दावा

Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
Jalaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। 1996 में लोकसभा चुनाव कांग्रेस (ति) के टिकट पर लड़ चुके चरणसिंह वर्मा ने टिकट के लिए दावेदारी ठोंकी है। उन्होंने जोनल प्रभारी राजाराम पाल को अपना बायोडॉटा भेज दिया है। 1985 के बाद से कांग्रेस ने किसी कोरी बिरादरी के व्यक्ति को टिकट नहीं दिया है जबकि 1980 में नाथूराम शाक्यवार जालौन गरौठा सीट से कांग्रेस के टिकट पर संसदीय चुनाव जीते थे।
विज्ञापन

भारत गैस के कोंच में वितरक चरणसिंह वर्मा चार दशक से कांग्रेस के जमीनी नेता रहे हैं। 1996 में जब कांग्रेस के दो फाड़ हुए और कांग्रेस (आई) तथा कांग्रेस (तिवारी) का अभ्युदय हुआ तो चरणसिंह ने कांग्रेस (तिवारी) में अपना आशियाना बना लिया था और नारायण दत्त तिवारी व अर्जुन सिंह से उनकी नजदीकियों के चलते वे लोस चुनाव में टिकट भी पा गए। हालांकि उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। उनका पारिवारिक बैकग्राउंड भी अच्छा है उनकी बहन के ससुर नाथूराम शाक्वार सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें