जनपदीय युवक समारोह
उरई (जालौन)। गांधी इंटर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय जनपदीय युवक समारोह के दूसरे दिन लंबी कूद, गोला फेंक और 800, 1500, 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स ने जलवा दिखाया। शुक्रवार को तीन सत्रों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बालक सीनियर वर्ग 800 मीटर दौड़ में इंटर कालेज सिम्हारा कासिमपुर के सुरेंद्र सिंह प्रथम व इंटर कालेज बबीना के अमित सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में जनता इंटर कालेज कुठौंद के टिंकू कुमार प्रथम व इंटर कालेज बबीना के वीरपाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका जूनियर वर्ग में 800 मीटर दौड़ में जनता इंटर कालेज कुठौंद की ममता सेंगर को प्रथम, आर्य कन्या इंटर कालेज उरई की ममता देवी को द्वितीय स्थान मिला। बालिकाओं की 1500 मीटर की दौड़ में जनता इंटर कालेज कुठौंद की ममता देवी ने प्रथम व आर्य कन्या इंटर कालेज उरई की ममता देवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक जूनियर वर्ग में 600 मीटर दौड़ में समर सिंह इंटर कालेज रामपुरा के संदीप को प्रथम व एमएसवी कालपी के आशीष को द्वितीय स्थान मिला।
लंबी कूद में समर सिंह इंटर कालेज रामपुुरा से राहुल सिंह ने प्रथम व इंटर कालेज उदनपुरा के राहुल कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालिका वर्ग में आर्य कन्या इंटर कालेज उरई की अनीषा बेगम को प्रथम व एसआर इंटर कालेज उरई की सोनम को द्वितीय स्थान मिला। लंबी कूद बालिका वर्ग में जालौन बालिका उच्चतर का. की गौरव दीपशिखा ने प्रथम व महात्मा कामताशरण सिंह की पूजा कुशवाहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालक वर्ग में एसएसवी कोंच के वरुण प्रताप सिंह ने प्रथम व राजकीय इंटर कालेज कुसमिलिया के जयंत सेंगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताएं प्रधानाचार्य आनंद गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, रमाकांत द्विवेदी, ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर, कृष्णा गुप्ता, रामवरन सिंह, तपेश्वरी शरण निरंजन, चतुर सिंह व प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।