जालौन। तहसील क्षेत्र में एसआईआर के लिए 99 फीसदी गणना प्रपत्रों का वितरण हो चुका है। शेष प्रपत्रों का भी वितरण किया जा रहा है। मतदाता अपने प्रपत्र भरकर शीघ्र ही बीएलओ के पास जमा करा दें ताकि उनका डाटा फीड किया जा सके।
एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि तहसील क्षेत्र के एसआईआर से संबंधित गणना प्रपत्रों का वितरण कार्य 99 फीसदी पूरा हो चुका है। जो गणना प्रपत्र शेष रह गए हैं उनका भी वितरण कराया जा रहा है। गणना प्रपत्र में मतदाता सभी जानकारी साफ और सही भरें। किसी भी प्रकार की गलत सूचना प्रपत्र न भरें। गणना प्रपत्र भरकर अधिकतम एक सप्ताह में संबंधित बीएलओ के पास जमा करा दें।