फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधौगढ़ में सबसे ज्यादा, कालपी में कम वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लोकसभा चुनाव में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदाता माधौगढ़ विधानसभा में है। मतदाताओं की संख्या में कालपी सबसे पीछे है। मतदाताओं की संख्या के हिसाब से माधौगढ़ पर प्रत्याशियों की विशेष नजर रहेगी। इसके साथ ही महिला वोटरों की संख्या उरई विधानसभा पहले पायदान पर है।
विज्ञापन


बता दें कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। अधिसूचना लगते ही प्रशासन ने जहां सख्त रुख अपना लिया है वहीं राजनीतिक दलों ने भी अपनी दावेदारी तेज कर दी है। सोमवार को जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर जिले में वोटरों की संख्या के साथ बूथों व मतदाता स्थलों की भी घोषणा की है। जिला प्रशासन की ओर से जारी मतदाता सूची के अनुसार जिले में मतदाताओं की संख्या में माधौगढ़ विधानसभा सबसे पहले स्थान पर है।

सूची के अनुसार जिले में 4,32,449 मतदाता शामिल है, वहीं उरई विधान सभा मात्र 4 हजार मतदाताओं के अंतर से 4,27,260 मतदाताओं के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं 3,81,485 मतदाताओं के साथ कालपी अंतिम स्थान पर है। इसमें महिला मतदाताओं की सूची में उरई विधानसभा पहले स्थान पर है। उरई विधान सभा में 1,96,397 महिला मतदाता है। जाहिर है कि आंकड़े सामने आने के बाद प्रत्याशी सबसे अधिक मेहनत माधौगढ़ विधानसभा में ही करते नजर आएंगे, क्योंकि उरई में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है तो माना जा रहा है कि वोट बैंक जुटाने में प्रमुख राजनीतिक दल अपनी महिला विंग का सबसे अधिक इस्तेमाल उरई विधानसभा में ही करते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें