उरई। जिले में दो बसपा नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर मोबाइल पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद बसपा में हड़कंप है।
करीब एक मिनट के ऑडियो में बसपा सुप्रीमो, बुंदेलखंड के मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर सहित विभिन्न कोआर्डिनेटरों व बसपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया गया है। वहीं बसपा के मुख्य कोआर्डिनेटर लालाराम का कहना है कि ऑडियो फर्जी है और विरोधियों की पार्टी को कमजोर करने की साजिश है। ऑडियो में आवाज भी लोकसभा प्रभारी की नहीं है। जिस नेता से बात होना बताया जा रहा है, वह भी पार्टी से निष्कासित है।