फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 85 महिलाओं ने कराई जांच

Sun, 13 Aug 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
शिविर को संबोधित करते जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज एवं सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था लोकमंगल की ओर से रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभा जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा ही सही मायने में समाज की सेवा है। उन्होंने कहा कि डा. रेनू चंद्रा और लोकमंगल संस्था ने अच्छा काम किया है। संस्था की टीम जिन पीएचसी, सीएचसी में महिला डाक्टर नहीं हैं वहां महीने में दो बार जाकर गर्भवती व बीमार महिलाओं का निशुल्क उपचार करती हैं। अन्य डाक्टरों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। डीएम को लोकमंगल निदेशक अयोध्या प्रसाद कुमुद व डा. रेनू चंद्रा की लिखे साहित्य की प्रतियां भेंट की र्गइं। शिविर मेंमुहल्ला उमरारखेरा, शांतिनगर, रामनगर, बड़ागांव की लगभग 85 महिलाओं का परीक्षण कर दवाएं दी गई। डा. रेनू चंद्रा के अलावा वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा. वर्षा खट्टर, डा. अल्पना गुप्ता, भवानी कुशवाहा, मनीष पाल ने मरीजों की जांच की। एफडीसी कंपनी ने हीमोग्लोबिन कैंप का आयोजन किया। विवेक अग्रवाल, गजेंद्र राजपूत द्वारा निशुल्क दवाएं दी। कालेज के अध्यक्ष डा. संतोष कुमार अग्रवाल, प्रबंधक अशोक हरकौती, उप प्रबंधक अरविंद गौतम चच्चू, उपाध्यक्ष शरद शर्मा, डा. रमेश चंद्रा, साध्वी प्रज्ञा भारती, डा. रामकिशोर पहारिया,  एल्ड्रिच स्कूल के प्रबंधक अजय इटौरिया, गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, समाजसेवी रामकृष्ण शुक्ला, दीपक अग्निहोत्री, एडीआर के प्रदेश समन्वयक अनिल शर्मा, शशि शेखर दुबे , बृजमोहन निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

27 को भी लगाया जाएगा शिविर
उरई। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था लोकमंगल तथा सरस्वती विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य जागरुकता एवं निशुल्क गर्भवती महिला चिकित्सा शिविर 27 अगस्त को सुबह दस बजे से झांसी रोड स्थित विद्या मंदिर इंटर कालेज सरस्वती पुरम में किया जाएगा। यह जानकारी लोकमंगल के निदेशक अयोध्या प्रसाद गुप्त कुमुद दी। उन्होेंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्य मंत्री महेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें