ठडेश्वरी मंदिर परिसर में बैठक करते शिक्षक मोर्चा के लोग
- फोटो : अमर उजाला
उरई। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक मोर्चा की बैठक रविवार को ठडेश्वरी मंदिर परिसर में हुई। बैठक क ो संबोधित करते हुए आशीष तिवारी ने कहा कि 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने 29334 गणित, विज्ञान भर्ती को सुरक्षित रखा गया है। इससे सभी में हर्ष है। आशीष साहू ने कहा कि चार वर्ष के संघर्ष के बाद हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं। देवेंद्र यादव ने कहा कि जिला स्तर पर हम सभी को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी करके भर्ती के बाद विद्यालयों में हुए सुधार देखने हैं। जितेंद्र यादव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भ्रष्टाचार को खत्म करना है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 14 अगस्त को उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के ब्लाक स्तरीय चुनाव में 29334 गणित विज्ञान शिक्षक ठाकुरदास यादव समर्थित प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता आफताब आलम, संचालन प्रवीण महान ने किया। इस दौरान वर्षा उपाध्याय, शालिनी राजे, आसिफ खांन, शिवशंकर सोनी, राहुल श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, अभिषेक पुरवार, नरेंद्र द्विवेदी आदि रहे।