फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर टंकी तोड़ने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मोहल्ला कबीरनगर अथाई की जर्जर पानी की टंकी को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। 45 साल पुरानी टंकी ने 20 साल तक लोगों को पानी मुहैया कराया पर समय के साथ पानी की टंकी जर्जर हो गई और अब कभी भी ढह सकती थी। इस खतरे को देखते हुए मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल था। उन्होंने डीएम जालौन व शासन को कई बार पत्र लिखकर टंकी गिरवाने की मांग की थी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय नागरिक सुभान अंसारी व शहर काजी शकील बेग रहमानी ने उक्त जीर्णशीर्ण टंकी को तोड़ने की मांग डीएम से की थी। कहा था कि अगर कभी टंकी गिरी तो बड़ा हादसा हो सकता है। मामले की गंभीरता समझकर डीएम डा. मन्नान अख्तर ने टंकी को तोड़ने का जल निगम को आदेश दिया। जलनिगम के ठेकेदार ने 10 मजदूरों को लगाकर टंकी तुड़वाने का काम शुरू करा दिया है।

टंकी को तोड़ने में ड्रिल मशीन की मदद भी ली जा रही है। इस काम में करीब 30 से 40 दिन का समय लगने की बात कही जा रही है। ठेकेदार को सावधानी के साथ काम करने के निर्देश हैं। मोहल्ले के निवासी शहर काजी शकील बेग रहमानी, जाहिद बेग, कल्लू, नसीम, अकील, राशिद वेग, शारिक बेग, बाबुल, रईस खान आदि ने कहा कि टंकी के जर्जर होने के कारण हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें