फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण में देरी पर लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नाबार्ड के अधिकारियों ने शुक्रवार को उरई कोटरा मार्ग व कालपी राठ रोड का निरीक्षण किया। दोनों ही परियोजनाओं के विलंब से चलने पर नाराजगी जताई और समय रहते काम पूरा करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


नाबार्ड के महाप्रबंधक एसएन मलिक ने नाबार्ड के जिला प्रबंधक प्रकाश कुमार के साथ मिलकर नाबार्ड द्वारा उरई-कोटरा मार्ग और कालपी-राठ रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक नाबार्ड ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों परियोजनाओं विलंब से चल रही है। इन परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के साथ साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दिया जाए।

हालांकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सफाई दी कि विगत माहों में बालू की कमी के कारण कई योजनाएं प्रभावित हुई है। अब बालू मिलने लगी है। लिहाजा दोनों परियोजनाएं जल्द पूरी की जाएगी। इस दौरान नाबार्ड के डीडीएम प्रकाश कुमार ने बताया कि जनपद में नाबार्ड द्वारा ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि (आरआईडीएफ ) के अंतर्गत गोहानी नाला पुल और बिज नाला पुल व जोधर नाला पुल निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें